फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   मानदेय और पीएफ न मिलने से सफाईकर्मियों का रोष बढ़ रहा

मानदेय और पीएफ न मिलने से सफाईकर्मियों का रोष बढ़ रहा

Fri, 02 Nov 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
मानदेय और पीएफ न मिलने से सफाईकर्मियों का रोष बढ़ रहा
मानदेय के लिए तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे सफाईकर्मी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। मानदेय और पीएफ को लेकर पालिका के संविदा सफाईकर्मियों में रोष लगातार बढ़ रहा है। जिन्होनें तीसरे दिन भी हड़ताल रख तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

गढ़मुक्तेश्वर व्यापार संघ के अध्यक्ष कमल त्यागी के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय का घेराव कर हंगामा किया। कमल त्यागी का कहना है कि दो ठेकेदारों ने सफाईकर्मियों को चार माह का मानदेय और करीब 14 माह के पीएफ का भुगतान नहीं किया है, जिसके चलते उन्हें रोजमर्रा के खर्चों के लिए भी साहूकारों से कर्ज लेना पड़ रहा है। एसडीएम ज्योति राय ने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के बीच पहुंचकर उन्हें जल्द भुगतान का आश्वासन दिलाकर शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में विक्की, दीपक, पूरन, अमन, विपिन, रामा, विशाल, विनय, सचिन, आशीष, राजकुमार, प्रमोद, संगीता, सुमन, शीतल, कुसुम, राजवती, खेमा, धर्मजीत समेत दर्जनों कर्मचारी शामिल रहे। एसडीएम ज्योति राय का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहीं है। जल्द ही समस्या का समाधान कराकर रूका मानदेय और पीएफ सफाईकर्मियों को दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed