{"_id":"5ada34884f1c1b81028b5902","slug":"61524249736-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
खुर्जा जंक्शन। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बुधवार रात ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। गांगरौल स्टेशन के पास ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बुधवार रात क्षेत्र के गांगरौल रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी कर दी। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। युवक की जेब में मिले दस्तावेजों के जरिए उसकी शिनाख्त अरनिया गांव निवासी चमनलाल (22) पुत्र छिद्दा के रूप हुई। बताया जा रहा है कि युवक चमनलाल दिल्ली में किसी निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह अपने घर से ट्रेन द्वारा रोजाना आता-जाता था। मौत का कारण ट्रेन से गिरना बताया जा रहा है। जीआरपी प्रभारी रजनीश यादव ने बताया कि शिनाख्त करने के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया है। ब्यूरो