फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   अब रिटायर्ड टीटीई भी करेंगे ट्रेनों में टिकटो की चैकिंग

अब रिटायर्ड टीटीई भी करेंगे ट्रेनों में टिकटो की चैकिंग

Mon, 17 Jul 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
अब रिटायर्ड टीटीई भी करेंगे  ट्रेनों में टिकटो की चैकिंग
अब रिटायर्ड टीटीई भी करेंगे ट्रेनों में टिकटों की चेकिंग
विज्ञापन


अब जल्द ही रिटायर्ड टीटीई (ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर) दोबारा से ट्रेनों में टिकटों की चेकिंग करते दिखाई देंगे। क्योंकि रेलवे विभाग ने इनकी कमी दूर करने के लिए रिटायर्ड टीटीई की दोबारा से तैनाती करने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत मुरादाबाद मंडल में 150 रिटायर्ड टीटीई रखे जाएंगे।

पिछले काफी समय से रेलवे विभाग टीटीई की कमी से जूझ रहा है। इसके चलते एक टीटीई पर ही पूरी ट्रेन की जिम्मेदारी सौंप दी जाती है और वह पूरी ट्रेन में यात्रियों के टिकट की चेकिंग नहीं कर पाते।
विज्ञापन


इसके अलावा कई ट्रेनों में तो टीटीई ही नहीं होते। इससे विभाग को राजस्व की काफी हानि पहुंचती है। इसको देखते हुए अब रेलवे विभाग ने रिटायर्ड टीटीई से दोबारा काम लेने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल में 150 रिटायर्ड टीटीई को दोबारा ट्रेनों में टिकट चेकिंग करने का मौका मिलेगा। इनसे दो वर्ष तक काम लिया जाएगा। 62 वर्ष से अधिक आयु वाले रिटायर्ड टीटीई को दोबारा मौका नहीं मिल सकेगा।



डीआरएम मुरादाबाद अजय कुमार सिंहल ने बताया कि रेलवे ने मंडल में 150 रिटायर्ड टीटीई को दोबारा से तैनात करने का निर्णय लिया है। हापुड़ स्टेशन पर भी टीटीई स्टाफ बढ़ेगा, लेकिन इसके लिए अभी संख्या निर्धारित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed