{"_id":"595948a54f1c1b810a8b4913","slug":"61499023525-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम का उड़न खटोला उतरने से पहले ही हाईवे पर वाहन बंद हो जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम का उड़न खटोला उतरने से पहले ही हाईवे पर वाहन बंद हो जाएंगे
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच को सीएम के आगमन पर तीन घंटे बंद रहेगा हाईवे
पांच जुलाई को सीएम का उड़नखटोला ब्रजघाट में उतरने से आधा घंटा पहले हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम जाएगी। सुरक्षा के अलावा जाम की स्थिति टालने के लिए पुलिस-प्रशासन हाईवे पर वाहनों को
वैकल्पिक रास्तों से निकालेगा। संभावना है कि मुरादाबाद से आने वाले वाहनों को गजरौला से डायवर्जन किया जाएगा। वहीं, हापुड़ से बुलंदशहर भाया नरौरा होते हुए संभल, मुरादाबाद होकर निकाले जाने की संभावना है।
दरअसल, सीएम आदित्यनाथ पांच जुलाई को ब्रजघाट गंगानगरी दौरे में आने वाले हैं। उनका उड़नखटोला सुबह 11 बजे राजाजी की बगिया में उतरेगा।
हेलिकाप्टर उतरने के बाद सीएम करीब दो घंटों गंगानगरी में मौजूद रहेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे लौटेंगे। ब्रजघाट गंगानगरी में पहली बाद योगी के आगमन से क्षेत्र में चौतरफा खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
सीएम के आगमन के दौरान कोई चूक न हो इसको लेकर संबंधित महकमों के आला अफसर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। वहीं, सीएम का उड़नखटोला उतरने से आधा घंटा पहले नेशनल हाईवे पर
वाहनों का आवागमन रोक दिया जाएगा। पुलिस-प्रशासन ने हाईवे पर आने जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकालने की रणनीति तैयार की है।
हाईवे पर सुबह साढ़े दस से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक वाहनों का आवागमन बद रहेगा। एसडीएम मीनू राणा और सीओ सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि सीएम के आगमन के दौरान हाईवे पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
हाईवे पर रोके जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकालने के लिए सोमवार को रूट प्लान तैयार किया जाएगा।