फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   60 electricity meters installed outside homes

60 घरों के बिजली मीटर लगाए गए बाहर

Wed, 19 Oct 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़ Updated Wed, 19 Oct 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
60 electricity meters installed outside homes
बिजली का मीटर - फोटो : अमर उजाला

बाबूगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को घरों के अंदर लगे बिजली मीटर को बाहर लगाने के लिए अभियान शुरू किया गया। पहले दिन सहायक अभियंता मीटर के नेतृत्व में 60 मीटर को घरों के बाहर लगाया गया। सहायक अभियंता मीटर योगेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान घरों में लगे मीटर की जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन


खराब मीटर को बदलने का कार्य भी साथ-साथ किया जा रहा है। मंगलवार को उन्होंने टीम के साथ घरों के अंदर लगे 60 मीटरों को बाहर लगाया।वहीं एसडीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में उपैड़ा और गोहरा में सघन अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान 21 उपभोक्ता कटिया डालकर बिजली की चोरी करते पकड़े गए। इनके खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें 3.56 लाख रुपये के 30 कनेक्शन काटे गए और चार लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। साथ ही 20 उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में अवर अभियंता अनिल कुमार, शेर अली, बिजेंद्र कुमार व अनिल शर्मा मौजूद रहे।मोदीनगर रोड बिजलीघर के अवर अभियंता संजय शर्मा ने टीम के साथ असौड़ा गांव में अभियान चलाकर छह लोगों के खिलाफ संबंधित थाने में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई और 12 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। चार लाख रुपये की वसूली भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed