{"_id":"587b8e034f1c1bd103efe241","slug":"60-booths-will-be-set-up-in-the-district-norm","type":"story","status":"publish","title_hn":" जिले में 60 बूथों को बनाया जायेगा आदर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 60 बूथों को बनाया जायेगा आदर्श
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
Updated Sun, 15 Jan 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन जिले में करीब 60 मतदान केंद्रों को आदर्श बूथ बनाएगा। इन बूथों को पेंटिंग और फूलों आदि से विशेष रूप से सजाया जाएगा। वहीं, बूथों पर मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए उनका स्वागत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
मतदान के दौरान मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा ऐसे बूथों को आदर्श बूथों के रूप में चुनने के लिए आदेश दिए गए हैं जिन पर मत प्रतिशत कम रहता है। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में करीब 60 बूथों को चयनित कर उन्हें आदर्श बूथ के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
उप निर्चाचन अधिकारी रजनीश राय ने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिले के करीब 60 बूथों को आदर्श बनाया जाएगा।