{"_id":"581b68014f1c1bc132437888","slug":"6-acres-land-given-to-gram-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 साल बाद ग्राम पंचायत को मिली 6 बीघा जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 साल बाद ग्राम पंचायत को मिली 6 बीघा जमीन
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 03 Nov 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
भूमि
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के गांव फतेहपुर में 26 वर्ष पूर्व तत्कालीन प्रधान द्वारा एससी जाति के किसान को आवंटित किया गया करीब 6 बीघे का पट्टा फिर से ग्राम पंचायत को मिल गया है।
विज्ञापन
उक्त किसान ने मानकों को ताक पर रखकर पट्टे को ओबीसी जाति के अन्य किसान को बेच दिया था। पट्टे की जमीन को ग्राम पंचायत में निहित करने व बैनामे के निरस्ती के आदेश कर दिए हैं।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान महिपाल सिंह ने बताया कि करीब 30 वर्ष पूर्व तत्कालीन प्रधान जगशरण ने गांव के ही एससी जाति के किसान नत्थु इस जमीन का पट्टा कर दिया था।
वर्ष 1995 में नत्थु ने संक्रमणीय हुए बगैर व डीएम की बिना अनुमति के उक्त पट्टे का बैनामा गांव के ओबीसी जाति के अन्य किसान को कर दिया था।
उन्होंने बताया कि इस मामले में एडीएम रजनीश राय ने उक्त पट्टे को ग्राम पंचायत में निहित करने व बैनामे के निरस्ती के आदेश कर दिए हैं। साथ ही तहसीलदार को भूमि का कब्जा प्राप्त कर ग्राम पंचायत को दिलाने के निर्देश हुए हैं।
विज्ञापन