{"_id":"67d05ff50a526f75410542ea","slug":"55-bag-stolen-hapur-news-c-306-1-gha1001-113265-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मंडी से धान की 55 बोरी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मंडी से धान की 55 बोरी चोरी
Tue, 11 Mar 2025 09:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 11 Mar 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के जवाहर गंज मंडी से चोर आढ़ती की 55 धान की बोरी चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह आढ़त पर पहुंचने के बाद चोरी की जानकारी हुई। पीडि़त ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी हाजी रियाजुद्दीन ने बताया कि वह पुरानी दिल्ली रोड पर जवाहर गंज मंडी में धान की आढ़त करते हैं। आढ़त के गोदाम में धान की बोरियां लगी हुई हैं। सोमवार की रात वह आढ़त और गोदाम बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार की सुबह को जब वह मंडी पहुंचे तो देखा कि आढ़त में चोरों ने छत के रास्ते पर नकब लगाया हुआ है और बोरियां बिखरी पड़ी हुई थी। चोर उनके गोदाम से 55 बोरी धान की चोरी कर ले गए। व्यापारी ने बताया कि पहले उनकी आढ़त से चोरी की घटना हो चुकी है, जिसमें करीब 38 बोरी चोरी हो गई थी। अभी तक उस घटना को भी पुलिस तक नहीं खोल सकी है। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मूलचंद सिंघल ने कहा कि इस प्रकार की घटना से पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खुल गई है, क्योंकि सब्जी मंडी से भी चोर व्यापारी का 1.5 लाख की नकदी का बैग चोरी कर ले गए थे। व्यापारियों ने घटना का खुलासा करने की मांग की है।
ट्रैक्टर से बैटरी व अन्य सामान चोरी
क्षेत्र के गांव रामपुर न्यामतपुर निवासी महिला किसान इंद्रेश चौधरी ने बताया कि मेला रोड पर मस्तराम कुटी के पीछे उनके खेत हैं। खेत पर ही उन्होंने मकान भी बना रखा है। सोमवार की रात चोरों ने ट्रैक्टर की बैटरी, साइकिल, बर्तन व अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा पड़ोस में रहने वाले किसान नवाब और सुरेंद्र के घर भी चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस का कहना है कि चोरी की घटनाओं की जांच करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटनाओं का खुलासा का दिया जाएगा।