फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   एसएसवी कालेज के प्राचार्या कक्ष में भिड़े दो शिक्षक

एसएसवी कालेज के प्राचार्या कक्ष में भिड़े दो शिक्षक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
एसएसवी कालेज के प्राचार्या कक्ष में भिड़े दो शिक्षक
एसएसवी कालेज के प्राचार्या कक्ष में भिड़े दो शिक्षक
विज्ञापन


हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज के प्राचार्या कक्ष में शनिवार को वाणिज्य विभाग के एचओडी और एक प्रोफेसर के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक प्रोफेसर को चेहरे व हाथ में चोट आई हैं। शिक्षा के मंदिर में हुई इस शर्मसार घटना से अफरा तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार बी.कॉम के करीब 60 छात्र प्रयोगात्मक परीक्षाएं देने से वंचित रह गए थे। इन छात्रों को राहत दिलाने के लिए प्राचार्या कक्ष में प्रबंध समिति के पदाधिकारी और विभागीय प्रवक्ताओं की बैठक हो रही थी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान वाणिज्य विभाग के एचओडी डा. मधुसूदन त्रिपाठी व इसी विभाग के स्थायी प्रोफेसर डा. ए.के मित्तल के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि बैठक समाप्त होते ही दोनों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट में प्रोफेसर डा. ए.के मित्तल को चेहरे व हाथ में चोट आयी हैं। वहीं इस घटना के बाद एचओडी कॉलेज से चले गए। प्राचार्या कक्ष में दो शिक्षकों के बीच हुई मारपीट की खबर पूरे कॉलेज में फैल गई, इससे वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह का कहना है कि प्रोफेसर ने तहरीर दी है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाणिज्य विभाग के एचओडी डा. मधुसूदन त्रिपाठी का कहना है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। उन्होंने मारपीट नहीं की, बल्कि मारपीट से बचाव का प्रयास किया था।

प्रोफेसर डा.ए.के मित्तल का कहना है कि वह सिर्फ बैठक में यह सुझाव रख रहे थे कि बी.कॉम के वंचित छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा हो जाए, इसी के विरोध में उनके साथ मारपीट की गई है।


प्राचार्या डा.शशि वशिष्ठ का कहना है कि उनके कार्यालय में दो प्रवक्ताओं के बीच झगड़ा होना, बेहद शर्मनाक है। कॉलेज में इस तरह का माहौल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed