फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   लाडले की हट कहीं उसकी सेहत न बिगाड़ दे

लाडले की हट कहीं उसकी सेहत न बिगाड़ दे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
लाडले की हट कहीं उसकी सेहत न बिगाड़ दे
लाडले की हट कहीं उसकी सेहत न बिगाड़ दे
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गर्मी के मौसम की शुरूआत होते ही गली मोहल्लों से लेकर स्कूल कॉलेजों के गेट समेत बस और रेलवे स्टेशनों के आसपास ठेलियां घूमने लगी हैं। इन पर बिक रहीं आइसक्रीम की आवाज सुनते ही बच्चे बेतहाशा उस तरफ दौड़ लगाने को मजबूर हो रहे हैं। बाल हठ के आगे परिजन भी बेबस होकर अपने लाडलों को आइसक्रीम दिलाने को मजबूर हो जाते हैं।
लाड़ प्यार में परिजनों को इस ओर भी ध्यान देना होगा कि कहीं जिद पूरी कराने को दिलाई गई आइसक्रीम उनके बच्चों को बीमार न कर डाले। क्योंकि अधिकांश फैक्ट्रियों में बनाई जा रहीं आइसक्रीम में दूषित पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा मीठे के रूप में सेक्रीन और बच्चों को आकर्षित करने के लिए भड़कीले रंगों का धड़ल्ले के साथ इस्तेमाल किया जा रहा है जो सेहत के लिए काफी हानिकारक हैं। इसके बाद भी खाद्य सुरक्षा और सेहत विभाग इस तरफ से आंखें मूंदकर बैठा हुआ है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं चिकित्सक
सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश भारती का कहना है कि दूषित पानी से तैयार होने वाली आइसक्रीम बच्चों में बीमारी परोसने का काम करती हैं। इनमें लगाए जाने वाले भड़कीले रंग और सेक्रीन भी सेहत के लिए काफी घातक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार का कहना है कि घटिया किस्म की आइसक्रीम बेचने वालों की धरपकड़ कर नमूने लेकर जांच को भिजवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed