{"_id":"5c4a12c1bdec22737830207b","slug":"51548358337-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलकपुर में 67 लाख की लागत से बनेगा गौ आश्रय स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलकपुर में 67 लाख की लागत से बनेगा गौ आश्रय स्थल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलकपुर में 67 लाख की लागत से बनेगा गौ आश्रय स्थल
हापुड़। मोदीनगर रोड स्थित खंड विकास कार्यालय में क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों की बैठक में बृहस्पतिवार को 67 लाख रुपये की लागत से मलकपुर में गौ आश्रय स्थल का प्रस्ताव पास हुआ। इसके अलावा जिन गांवों में जमीन उपलब्ध है, वहां भी गौ आश्रय स्थल बनाए जाने पर सहमति जताई।
खंड विकास कार्यालय के सभागार में ब्लाक प्रमुख बबीता सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें खंड विकास अधिकारी निशांत पांड्ेय ने कहा कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार गांवों के विकास को लेकर काफी कार्य कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि गांवो में मनरेगा योजना से जहां गांव का विकास होता है, वहीं ग्रामीणों को भी रोजगार मिलता है। सरकार गौ आश्रय स्थलों को लेकर गंभीर है।
इसी क्रम में बैठक में गांव मलकपुर में 67 लाख रुपये की लागत से गौ आश्रय स्थल बनाने का प्रस्ताव भी पास हुआ। वन विभाग के क्षेत्राधिकारी प्रताप सैनी ने वृक्षारोपण के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
एडीओ एसटी हेमंत सोनी ने ग्रामीण विकास और क्षेत्र पंचायत द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया कि मनरेगा योजना की वर्ष 2019-20 की कार्य योजना में ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य कराया जाएगा, साथ ही राज्य वित्त व 14वें वित्त द्वारा गांवों में विकास कार्य होंगे।
इस अवसर पर रमेश चंद तोमर, सोनू तोमर, इब्राहिम, लोकेश कुमार, हरी सिंह, सीमा देवी, अनीता यादव, प्रताप सैनी, सुंदरपाल, राजेश, सतवीर सिंह आदि मौजूद रहे।