{"_id":"5a316dd44f1c1b0d698c1c95","slug":"51513188820-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्ची किल्लत से परेशान किसानों ने सचिव का घेराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्ची किल्लत से परेशान किसानों ने सचिव का घेराव किया
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्ची किल्लत से परेशान किसानों ने किया सचिव का घेराव
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। पर्ची किल्लत से परेशान गांव वैट के किसानों ने बुधवार को गन्ना समिति सचिव का घेराव कर हंगामा किया। किसानों ने शुगर मिल और सचिव पर उनके शोषण का आरोप भी लगाया है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव वैट के दर्जनों ग्रामीण बुधवार को एकत्र होकर गन्ना समिति परिसर में पहुंचे। जहां किसानों ने गन्ना समिति सचिव राजीव सेठ का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। किसानों का कहना है कि क्षेत्र के किसानों को पर्ची कम मिल रहीं हैं, जबकि शुगर मिल द्वारा बाहरी क्षेत्रों से गन्ने की खरीद खुलेआम की जा रही है। स्थानीय किसानों को पर्ची नहीं मिलने के चलते अपना गन्ना सस्ते दामों पर कोल्हुओं और क्रेशरों पर डालना पड़ रहा है। इससे गुस्साए किसानों ने विभाग और शुगर मिल के अधिकारियों के बीच सांठ-गांठ और किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया। किसानों का कहना है कि समिति के कुछ पदाधिकारियों के मिल में कई काम चल रहे हैं, जिस कारण किसानों की समस्या को कोई भी नहीं उठा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में इसरार, तय्यब, रिहान, अब्दुल मलिक, नाजिम, मोहम्मद अहमद, फिरासत, चांद खां, साजिद, नासिर समेत दर्जनों किसान शामिल रहे।