फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   आधार कार्ड नहीं बनवाया तो बोर्ड परीक्षा से रहेंगे वंचित

आधार कार्ड नहीं बनवाया तो बोर्ड परीक्षा से रहेंगे वंचित

Tue, 14 Nov 2017 11:39 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड नहीं बनवाया तो बोर्ड परीक्षा से रहेंगे वंचित
बिना आधार कार्ड नहीं दे पाएंगे बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन


- अपर मुख्य सचिव ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों को दिए निर्देश
-आधार कार्ड दिखाने पर ही परीक्षा में बैठने की मिलेगी अनुमति

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार बिना आधार कार्ड के विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। अपर मुख्य सचिव ने इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों को निर्देशित कर दिया है। डीआईओएस ने नवंबर माह के अंत तक बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर इलाहाबाद बोर्ड पूरी सतर्कता बरत रहा है। परीक्षा को नकल विहिन संपन्न कराने और मुन्ना भाइयों पर शिकंजा कसने के लिए इस बार केंद्रों पर व्यवस्थाएं भी बदली गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सख्त निर्देश दिए हैं कि बोर्ड परीक्षा में कोई भी छात्र बिना आधार कार्ड के शामिल नहीं होंगे। नवंबर माह के अंत तक छात्र आधार कार्ड बनवा लें। यदि आधार कार्ड नहीं बनते हैं तो ऐसे छात्रों को परीक्षा में प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। परीक्षा छूटने की जिम्मेदारी स्वयं छात्र व कालेज की होगी। इस संबंध में उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोर्ड परीक्षाओं तक सभी विद्यालयों में लगेंगे सीसीटीवी
- सीसीटीवी से अधिकांश स्कूल लैस, बायोमीट्रिक मशीन लगाने की तैयारी तेज
- प्रयोगशालाओं को किया जा रहा अपडेट
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। बोर्ड परीक्षा को लेकर इलाहाबाद बोर्ड की सख्ती के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में माहौल बदला-बदला सा नजर आने लगा है। परीक्षाओं के लिए लगभग सभी स्कूलों में सीसीटीवी लगाए जा चुके हैं। हाजिरी लगाने के लिए बायोमीट्रिक मशीनें लगाई जा रहीं हैं। कक्षाओं में पाठ्यक्रम के अनुसार कोर्स निपटाने में तेजी आ गई है। वहीं प्रयोगाशालाओं को भी अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की सख्ती से उप्र बोर्ड के प्रधानाचार्य भी गंभीरता बरत रहे हैं। 15 दिसंबर से प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। स्कूलों में रिवीजन शुरू हो गया है, जिनमें पाठयक्रम पूरा नहीं हो पाए हैं, वहां अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जा रहीं हैं। बोर्ड परीक्षाएं छह फरवरी से होंगी। इसे देखते हुए अनुमान है कि जनवरी में कक्षा एक से नौवीं और ग्यारहवीं की परीक्षाएं कराई जा सकती हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह का कहना है कि बोर्ड से मिली गाइडलाइन के अनुसार स्कूलों में व्यवस्थाएं कराई जा रही है। परीक्षा को लेकर पूरी गंभीरता बरती जा रही है। प्रधानाचार्यों को भी निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed