फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दीपावली पर 24 घंटे दौड़ेंगी रोडवेज बसें

दीपावली पर 24 घंटे दौड़ेंगी रोडवेज बसें

Sat, 14 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
दीपावली पर 24 घंटे दौड़ेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
दीपावली पर 24 घंटे दौड़ेंगी रोडवेज बसें
-16-24 अक्तूबर तक लागू रहेगी प्रोत्साहन योजना
-त्योहारी सीजन में दस दिन लगातार ड्यूटी न करने वाले संविदा चालक/परिचालकों की होगी सेवा समाप्त
- बेहतर बस सुविधा का खाका तैयार, कर्मियों की छुट्टियां निरस्त
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। दीपावली पर यात्रियों को सफर में कोई परेशानी नहीं होगी। हापुड़ डिपो की 125 बसें 24 घंटे सड़कों पर दौड़ेंगी। 16 से 24 अक्तूबर तक डिपो की बसों में प्रोत्साहन योजना लागू रहेगी। वहीं त्योहारी सीजन के 10 दिनों में यदि किसी संविदा चालक/परिचालक ने छुट्टी की तो उसकी सेवा समाप्त की जाएगी। अन्य कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।
दीपावली पर लाखों की संख्या में लोग इधर से उधर जाते हैं। ऐसे में यात्रियों को बसों की किल्लत से काफी परेशान होना पड़ता है। इस बार दीपावली पर निगम अफसर यात्रियों को बेहतर बस सुविधा देने का दावा कर रहे हैं। इसका खाका भी तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

दीपावली के दौरान डिपो की सभी 125 बसें सड़कों पर दौड़ेंगी। इसके लिए वर्कशॉप में बसों के मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने के आदेश एआरएम ने कर दिए हैं। डिपो कर्मियों को त्योहारी सीजन में प्रोत्साहित करने के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। इसमें 16-24 अक्तूबर तक बिना छुट्टी किए ड्यूटी करने वाले कर्मियों को एक मुश्त 2700 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह का कहना है कि निर्धारित दस दिनों में यदि किसी संविदा चालक/परिचालक ने अवकाश किया तो उसकी सेवा समाप्त की जाएगी। अन्य कर्मचारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी। यात्रियों को बेहतर बस सुविधा दी जाएगी। इसकी येाजना तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed