{"_id":"59d675804f1c1b7a548b5e80","slug":"51507227008-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता दर्पण रैकिंग में हापुड़ तीसरे नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता दर्पण रैकिंग में हापुड़ तीसरे नंबर पर
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘स्वच्छता दर्पण’ में जिले की तस्वीर तीसरे नंबर पर
- जिले को रैंकिंग में मिले 69.08 अंक, अधिकारी गदगद
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। जिला स्वच्छता दर्पण की रैंकिंग में हापुड़ को तीसरा स्थान मिला है। केंद्र सरकार की ओर से बनाई गई रैंकिंग की सूची में गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर जैसे संपन्न जिलों को भी हापुड़ ने पछाड़ दिया है। इसको लेकर डीएम व सीडीओ ने अधिकारियों को बधाई देकर साफ-सफाई में और सुधार करने का निर्देश दिया है।
केंद्र सरकार की ओर से स्थायित्व और पारदर्शिता के आधार पर रैंकिंग की सूची तैयार की जाती है। रैंकिंग में 50 प्रतिशत महत्व प्रगति को दिया गया है। ओडीएफ के लिए 25 प्रतिशत, व्यक्तिगत शौचालय की उपलब्धता को 20 प्रतिशत महत्व दिया गया है। स्थायित्व के आंकलन को 25 प्रतिशत महत्व दिया गया है। जबकि स्वच्छताग्रही और शिक्षा सूचना संचार को 10 रैंकिंग के आंकलन में पारदर्शिता को 25 प्रतिशत महत्व दिया गया है। स्वच्छ भारत मिशन की ओर से जारी रैंकिंग में हापुड़ ने 69.08 अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पहले स्थान पर 79.20 अंक प्राप्त कर, 70.85 अंक प्राप्त कर बिजनौर दूसरे नंबर पर रहा। 69.02 अंक प्राप्त कर गाजियाबाद चौथे स्थान पर रहा। प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर डीएम कृष्णा करुनेश और सीडीओ दीपा रंजन ने अधिकारियों को बधाई दी है और आगे और बेहतर रैंकिंग लाने के लिए प्रेरित किया है।