{"_id":"57864a3c4f1c1b117a13eedc","slug":"50-percent-subsidy-livestock-insurance-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 प्रतिशत सब्सिडी पर होगा दुधारू पशुओं का बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 प्रतिशत सब्सिडी पर होगा दुधारू पशुओं का बीमा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 13 Jul 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
गाय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के पशु पालकों के लिए राहत भरी खबर है। अब पशुपालकों के दुधारू पशुओं का बीमा 50 प्रतिशत की सब्सिडी पर होगा। इसके लिए पशु पालन विभाग ने राष्ट्रीय पशुधन बीमा योजना शुरू की है।
विज्ञापन
मुख्य पशु चिकित्सधिकारी डॉ. वाईपी सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष अनेक पशुपालकों के दुधारू पशुओं की बीमारी, दुर्घटना होने से मृत्यु हो जाती है और इसका नुकसान पशुपालकों को सहना पड़ता है
विज्ञापन
लेकिन अब राष्ट्रीय पशुधन बीमा योजना से पशुपालकों के नुकसान की भरपाई की जाएगी। इस योजना के तहत एक पशु पालक के अधिकतम दो दुधारू पशुओं का एक से तीन वर्ष के लिए बीमा किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक वर्ष के लिए 10 हजार की कीमत के पशु पर 400, 20 पर 800, 30 हजार पर 1200 और 40 हजार पर 1600 रुपये जमा करने होंगे। इसी तरह तीन वर्ष के लिए 10 हजार के पशु पर 1200, 20 हजार के पशु पर 2400, 30 हजार के पशु पर 3600
और 40 हजार के पशु पर 4800 रुपये का बीमा होगा। उन्होंने बताया कि बीमे की निर्धारित धनराशि को आधा पशुपालक जमा करेंगे और आधे की सरकार उन्हें सब्सिडी देगी। योजना को जल्द शुरू करने के लिए जिले के सभी राजकीय पशु चिकित्सालयों के चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।