फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   50 percent lady in bjp team

Hapur News: भाजपा की मंडल कमेटियों में 50 फीसदी महिलाओं का चयन

Sat, 14 Jun 2025 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 14 Jun 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
50 percent lady in bjp team
हापुड़। भाजपा ने शनिवार की शाम जिले के 12 में से सात मंडलों में कमेटी का गठन कर दिया है। मंडल अध्यक्ष सहित 16 पदाधिकारियों को कमेटी में जगह मिली है, इसमें छह उपाध्यक्ष, छह मंत्री, दो महामंत्री और एक कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी की गाइडलाइन के अनुसार, प्रत्येक कमेटी में एससी, ओबीसी और महिलाओं को मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत की जगह देने का दावा किया गया है। घोषणा के बाद सभी पदाधिकारियों का जिले में जगह-जगह स्वागत हुआ है। वहीं, कुछ कार्यकर्ताओं को जगह न मिलने से निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन


हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के बाबूगढ़ मंडल में कपिल सिंहल को अध्यक्ष, कपिल शर्मा, राजेंद्र जाखड़, नरेश तंवर, नत्थू प्रधान, कपिल पाल व मनोज बिट्टू को उपाध्यक्ष, राहुल चट्ठा व जितेंद्र आर्य को महामंत्री, मुन्नी देवी, कंचन सिंह, देवेंद्र सैनी, प्रवीन चौधरी, देवेंद्र प्रधान व सुमन चौधरी को मंत्री और यदवेंद्र मास्टर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इस मंडल में कुल 15 शक्ति केंद्र व 89 बूथ हैं।
विज्ञापन


धौलाना विधानसभा क्षेत्र के धौलाना मंडल में योगेश सिसोदिया को अध्यक्ष, संतोष देवी, पुष्पेंद्र गुर्जर, उपेंद्र सरपंच, पुरुषोत्तम तोमर, जितेंद्र वाल्मीकि व प्रदीप तेवतिया को उपाध्यक्ष, राहुल कुमार व विजय शर्मा को महामंत्री, अजय राणा, अंकित शर्मा, केपी जाटव, सुमित सिसोदिया, राजेंद्र कोरी व ज्योति को मंडल और सुभाष शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इस मंडल में 13 शक्ति केंद्र व 82 बूथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिलखुवा देहात मंडल में हेमंत त्यागी को अध्यक्ष, पुष्पेंद्र बाना, सुनील शर्मा, सुधीर त्यागी, संजीव कुमार, राजेंद्र कुमार व विशाल त्यागी को उपाध्यक्ष, राजू तेवतिया व विक्रांत तंवर को महामंत्री और ममता सैन, प्रवेश चौधरी, सुमित तोमर, रवि कोरी, विपिन चौधरी व शालिनी सिसोदिया को मंत्री और ओमकार सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इस मंडल में 13 शक्ति केंद्र व 78 बूथ हैं।

पिलखुवा नगर में मनीष माहेश्वरी को अध्यक्ष, मदनपाल सिसोदिया, आयुष सिरोही, चेतन राणा, कमल कंसल, नितेश तोमर व हिमांशु अग्रवाल को उपाध्यक्ष, गुड्डू प्रजापति व अमित टांक को महामंत्री, सोनिया भारती, विशाल कौशिक, रेनू सैनी, विनय कोरी, नरेंद्र सैनी व सुमन गर्ग को मंत्री और अंकुर गहलौत को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


कोट -

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के अनुसार अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत जगह कमेटी में देनी थी। जिले के सभी मंडलों में इस आंकड़ें को पार करते हुए सभी वर्ग और जातियों का समायोजन किया गया है। - नरेश तोमर, जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed