{"_id":"5c65b76abdec227374275a46","slug":"41550169962-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश, ओलावृष्टि से देहात की बिजली आपूर्ति गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश, ओलावृष्टि से देहात की बिजली आपूर्ति गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बारिश, ओलावृष्टि से देहात की बिजली गुल
हापुड़। बृहस्पतिवार को झमाझम बारिश और ओलावृष्टि ने देहात अंचल में बिजली आपूर्ति को पटरी से उतार दिया। जंगलों के बीच लाइनों में फाल्ट से अधिकांश बिजलीघर ठप हो गए। देर शाम तक इन फाल्टों को दुरुस्त कर बिजलीघरों को चालू किया गया। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिजली निगम की जर्जर विद्युत लाइन और अधूरी तैयारी लोगों के लिए समस्या का सबब बन रही है। हर बारिश में लाइनों में फाल्ट के कारण देहात की आपूर्ति गुल हो जाती है। बृहस्पतिवार को भी बारिश और ओलावृष्टि ने देहात में बिजली आपूर्ति को ठप कर दिया।
आलम यह रहा कि सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक अधिकांश बिजलीघर ठप पड़े रहे। लोगों को जरूरी कार्य निपटाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता पीके गौतम ने बताया कि बरसात के कारण लाइनों में फाल्ट से यह समस्या बनी थी। जिसे दुरुस्त करा कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।