फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   भाजपाईयों ने किया योजनाओं का बखान

भाजपाईयों ने किया योजनाओं का बखान

Sun, 16 Dec 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
भाजपाईयों ने किया योजनाओं का बखान
भाजपाइयों ने किया सरकार की योजनाओं का बखान
विज्ञापन


हापुड़। भाजपा की कमल संदेश पदयात्रा का शनिवार को समापन हो गया। बाबूगढ़ स्थित शिवा फार्म हाउस पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिले के प्रभारी संजीव सिक्का ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से कई जनकल्याणकारी योजनाएं सुचारु हैं, जिनमें उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, सौभाग्य योजना आदि शामिल हैं। पात्र लोगों को इनका लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। क्षेत्रीय सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि विपक्षी पार्टियां झूठे बयानबाजी कर जनता को गुमराह कर रही हैं, जिसकी पुष्टि राफेल मामले पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा राफेल डील को सही बताकर की जा चुकी है। विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि सरकार की योजनाओं का पात्र लोगों को लाभ दिलवाया जाएगा। सरकार हर वर्ग के लोगों के हितों को ध्यान में रख कार्य कर रही है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि व्यापारियों के हित में सरकारों ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। विभिन्न योजनाओं में ऋण दिलाया जा रहा है। जिला कोषाध्यक्ष कपिल एसएम ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए विधान सभा क्षेत्र के प्रमुख श्यामेंद्र त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

मौके पर जिला मंत्री अशोक बबली, जिला उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, राकेश चौधरी, पुनीत गोयल, चक्रवर्ती गर्ग, मूलचंद त्यागी, सचिन गुप्ता एडवोकेट, प्रवीण सेठी, सुधीर गोयल, महेश शर्मा, नत्थु सिंह, राजेंद्र सिंह, शानू, अशोक शर्मा, पवन चौधरी, अरुणा शर्मा, कविता बाना, नितिन पाराशर, दिनेश त्यागी, सत्यबीर गुर्जर, योगेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपाइयों ने पदयात्रा कर सुनी जन समस्याएं, गिनाई उपलब्धियां
गढ़मुक्तेश्वर। राष्ट्रपिता बापू के 150 वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली जा रही कमल संदेश यात्रा के समापन पर भाजपाइयों ने सिंभावली क्षेत्र में पदयात्रा कर जन समस्या सुनीं। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का जमकर गुणगान किया गया।

भाजपा की 15 दिवसीय कमल संदेश यात्रा के अंतिम दिन शनिवार को क्षेत्रीय विधायक कमल मलिक सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा करते हुए गांव भरना से बक्सर नहर पुल पर पहुंचे, जहां क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पदयात्रा करने वाली टोलियों के कार्यकर्ता पहले से ही मौजूद थे। इसके बाद विधायक कमल मलिक के नेतृत्व में सिंभावली और बक्सर के मेन बाजार में पदयात्रा कर व्यापारियों समेत सर्व समाज के लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार से जुड़ीं उपलब्धि गिनाई गईं। इसके बाद सिंभावली के हरोड़ मोड़ पर स्थित एक फार्म हाउस में कमल संदेश यात्रा का विधिवत ढंग में समापन हुआ, जिसमें विधायक कमल मलिक ने पार्टी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर घर पहुंचाने के साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का संकल्प भी दिलाया। मौके पर प्रो. हरेंद्र, सुरेश नागर, विहिप जिलाध्यक्ष महेश आर्य, अजय दादू, सुभाष प्रधान, राजबल गुर्जर, योगेश वर्मा, अंकित त्यागी, गोपाल ठाकुर, राजदीप सहरावत, राजू चौधरी, सुरेंद्र सिंह, अजयपाल, पंकज, अशोक, अमित, ओपेंद्र, अंकुर त्यागी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed