फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   आज से ढाई माह तक रद्द रहेगी शहीद, पद्मावत व सत्याग्रह एक्सप्रेस

आज से ढाई माह तक रद्द रहेगी शहीद, पद्मावत व सत्याग्रह एक्सप्रेस

Fri, 01 Dec 2017 01:06 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
आज से ढाई माह तक रद्द रहेगी शहीद, पद्मावत व सत्याग्रह एक्सप्रेस

विज्ञापन
14 फरवरी तक रद्द रहेगी शहीद, पद्मावत व सत्याग्रह एक्सप्रेस
- यात्रियों को झेलनी होगी परेशानी, अन्य संसाधनों का लेना पड़ेगा सहारा
हापुड़। अगर आपने ट्रेन से यात्रा करने का प्लान बनाया है तो घर से निकलने से पूर्व ट्रेनों की जानकारी कर लें। क्योंकि पटरियों पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते परेशानी झेल रहे यात्रियों की आने वाले दिनों में ओर अधिक मुसीबत बढ़ने वाली है। कोहरे में ट्रेनें प्रभावित न हो इसके लिए रेलवे ने एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन एक दिसंबर से 14 फरवरी तक रद्द करने का निर्णय लिया है। इसमें हापुड़ से गुजरने वाली शहीद, पद्मावत और सत्याग्रह एक्सप्रेस भी शामिल है।
उत्कल एक्सप्रेस हादसे के बाद पटरियों पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन पटरी से उतर गया है। जिसके चलते रोजाना ही दर्जनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही है। कई बार ट्रेनों की स्थिति सुधारने के लिए ट्रेनों का संचालन भी रद्द किया गया, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में कोहरे में ट्रेनें प्रभावित न हो इसके लिए रेलवे ने मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन 1 दिसंबर से 14 फरवरी तक रद्द करने का निर्णय लिया है। इसमें जयनगर से अमृतसर के बीच चलने वाली शहीद एक्सप्रेस व रक्सौल से आंनद विहार टर्मिनल के बीच चलने वदाली सत्याग्रह एक्सप्रेस और प्रतापगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली पद्मावत एक्सप्रेस भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक एमआर मीना का कहना है कि कोहरे के कारण रेलवे ने 1 दिसंबर से 14 फरवरी तक पद्मावत, शहीद व सत्याग्रह एक्सप्रेस का संचालन रद्द किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed