फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सीएम की एक घोषणा पर अमल हुआ

सीएम की एक घोषणा पर अमल हुआ

Fri, 07 Jul 2017 11:35 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
सीएम की एक घोषणा पर अमल हुआ
सीएम की एक घोषणा पर अमल हुआ
विज्ञापन


सीएम की एक घोषणा पर अमल हो गया है। पावर कारपोरेशन लखनऊ ने 24 घंटा बिजली मिलने का आदेश भेजा। फिलहाल यह सौगात 31 दिसंबर तक लागू रहेगी। सीएम योगी 5 जुलाई को ब्रजघाट गंगानगरी के दौरे पर आए थे।

उन्हें जनसभा के दौरान क्षेत्रीय विधायक कमल सिंह मलिक ने गढ़-ब्रजघाट को 24 घंटे बिजली, यूनिवर्सिटी की स्थापना, खादर के पौराणिक कार्तिक मेले को शासन से अनुदान, हाईवे किनारे उच्च चिकित्सा सेवाओं वाला अस्पताल, मुरादाबाद से वाया ब्रजघाट होकर दिल्ली तक मेट्रो रेल सेवा चलवाने, कोथला की प्राकृतिक झील को अवैध कब्जों से मुक्त कराकर सुंदरीकरण कराने, उत्तराखंड का गठन होने के बाद तत्कालीन राजनाथ सिंह सरकार द्वारा तैयार कराई गईं योजनाओं का क्रियान्वयन कराकर हरिद्वार की तर्ज पर विकास कराने की मांग वाला ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन


सीएम ने मंच से ही 24 घंटे बिजली सप्लाई समेत पौराणिक खादर मेले को राजकीय स्तर पर विकसित कराने की घोषणा की थी। इनमें सीएम द्वारा की गई 24 घंटे बिजली वाली घोषणा पर महज दो दिन के भीतर अमल होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पाल, नगराध्यक्ष योगेश वर्मा, पूर्व चेयरमैन रामौतार राजौरा, विनय त्यागी, अशोक शर्मा, अमरजीत सिंह, रोहित मल्होत्रा, कमल त्यागी, अंकुर त्यागी, सुशील बंसल, महीपाल सिंह ठाकुर सतबीर सिंह का कहना है सीएम की घोषणा पर दो दिन में अमल होना स्वागत योग्य कदम है, जिससे शेष घोषणाएं भी बहुत जल्द पूरी होने का रास्ता साफ हो गया है।


एसडीओ जीपी शर्मा ने बताया कि एमडी पावर कारपोरेशन लखनऊ का आदेश आ चुका है, जिसके तहत गढ़-ब्रजघाट को 24 घंटे बिजली सप्लाई मिलेगी। उन्होंने बताया कि आदेश के अनुसार फिलहाल यह व्यवस्था 31 दिसंबर तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed