फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   40 thousand rupees were cheated from a disabled person in the name of Prime Minister's residence

Hapur News: प्रधानमंत्री आवास के नाम पर दिव्यांग से 40 हजार ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
40 thousand rupees were cheated from a disabled person in the name of Prime Minister's residence
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुचेसर चौपला। प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत मकान दिलाने का झांसा देकर कुछ लोगों ने एक दिव्यांग से 40 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मकान के बारे में जानकारी करनी चाही तो आरोपियों ने उससे 28 हजार रुपये की मांग और कर दी। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गांव सिमरौली निवासी योगेंद्र ने बताया कि सड़क दुर्घटना में उसके दोनों हाथ कट गए थे। काम न कर पाने के कारण उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उसने मकान बनवाने के लिए प्रधानमंत्री आवासीय योजना के लाभ के लिए आवेदन किया था। कुछ दिन पहले उसके पास अलग-अलग नंबरों से तीन फोन आई। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम मुकेश शर्मा, आकाश शर्मा व अनंत कुमार बताया। तीनों ने बताया कि वे उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवा देंगे। आरोपियों ने उसे झांसे में लेकर अपने खाते में 40 हजार रुपये डलवा लिए। इसके बाद 19 जनवरी को आरोपियों ने फोन कर उनसे 28 हजार रुपये मांगे। मामले में कार्रवाई न होने पर उसने एसपी से शिकायत की।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में मुकेश शर्मा, आकाश शर्मा व अनंत कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों के नंबरों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed