{"_id":"6adba8458d90468f5d0f80bc","slug":"40-roadways-buses-will-be-operated-for-pet-candidates-hapur-news-c-135-1-hpr1003-150854-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पीईटी अभ्यर्थियों के लिए 40 रोडवेज बसों का होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पीईटी अभ्यर्थियों के लिए 40 रोडवेज बसों का होगा संचालन
विज्ञापन
हापुड़। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दौरान अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए लिए परिवहन निगम ने कमर कस ली है। जिले के 13 केंद्रों पर 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को होने वाली परीक्षा में दूसरे जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं जिले के अभ्यर्थी मुजफ्फरनगर के केंद्रों पर परीक्षा देने जाएंगे। इसके लिए परिवहन निगम की ओर से 40 बसों का संचालन किया जाएगा। ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में आसानी हो।
हापुड़ डिपो से विभिन्न मार्गों पर 134 बसों का संचालन होता है। 25 और 30 अक्तूबर और एक नवंबर को आयोजित होने वाली पीईटी परीक्षा के लिए जिले में 13 केंद्र बनाए गए हैं, जहां दूसरे जिलों के 35 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं जिले के अभ्यर्थी मुजफ्फरनगर सहित अन्य जिलों में परीक्षा देने जाएंगे। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और परीक्षा छूटने के बाद घर लौटने के लिए अभ्यर्थियों को बसों की कमी से जूझना न पड़े, इसके लिए जरूरत के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
परिवहन निगम की ओर से अभ्यर्थियों के लिए 40 बसों को आरक्षित किया गया है साथ ही चालक और परिचालकों की तैनाती की गई हैं। दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के बाद उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा जिले के अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। डिपो से निकलने से पूर्व बसों की तकनीकी स्थिति भी जांची जाएगी, ताकि रास्ते में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
एआरएम लक्ष्मण सिंह का कहना है कि पीईटी अभ्यर्थियों के लिए 40 बसें आरक्षित की गई है। अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार विभिन्न रूटों पर इन बसों का संचालन किया जाएगा।