फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   40 lakh send in false account

Hapur News: पूर्व सफाई निरीक्षक के खाते में भेजे 40 लाख, मांगा जवाब

Tue, 09 Apr 2024 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 09 Apr 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
40 lakh send in false account
पिलखुवा। नगर पालिका के ठेकेदार द्वारा बनाई गई सड़क का 40 लाख रुपये का भुगतान पालिका के एक पूर्व सफाई निरीक्षक के खाते में हस्तांतरित हो गया। ठेकेदार व सफाई निरीक्षक का एक जैसा नाम होने के कारण लेखाधिकारी की लापरवाही उजागर हुई है। हालांकि पूर्व सफाई निरीक्षक ने लेखाधिकारी को 40 लाख रुपये का चेक दे दिया। वहीं पालिका के अधिशासी अधिकारी ने लेखाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


अलीगढ़ निवासी अवधेश कुमार नगर पालिका के ठेकेदार है, जो लंबे समय से नाले और सड़क बनाने का काम करते चले आ रहे हैं। इसके अलावा करीब दो साल पहले अवधेश कुमार यादव पालिका में सफाई निरीक्षक के पद पर तैनात थे, जिनका तबादला हो चुका है। नगर पालिकाध्यक्ष विभु बंसल और अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने ठेकेदार अवधेश कुमार के 40 लाख रुपये के बिलों का भुगतान करने के लिए लेखाधिकारी को निर्देश दिए थे। लेखाधिकारी द्वारा ठेकेदार की जगह पूर्व सफाई निरीक्षक के बैंक खाते में 40 लाख रुपये की रकम ट्रांसफर कर दी गई। गलत खाते में रकम ट्रांसफर होने की जानकारी मिलने पर लेखाधिकारी के अलावा अधिकारियों के पैरों तले से जमीन निकल गई। लेखाधिकारी और एक जनप्रतिनिधि पूर्व कर्मी के पास पहुंचे और 40 लाख रुपये का चेक लेकर आए। पालिका के पूर्व सफाई निरीक्षक अवधेश कुमार यादव ने बताया कि मोबाइल पर 40 लाख रुपये खाते में आने का संदेश मिलते ही वह घबरा गए। उन्होंने सोचा किसी व्यक्ति द्वारा फंसाने के लिए रकम भेजी गई है। लेकिन लेखाधिकारी और अन्य कर्मचारियों का फोन आने पर पता चला की गलती से रुपये हस्तांतरित हो गए है। लेखाधिकारी के आने पर 40 लाख का चेक दे दिया गया।
विज्ञापन


कोट -

गलत खाते में रकम हस्तांतरित होना लेखाधिकारी की लापरवाही दर्शाता है। पता चला है कि पूर्व में भी लेखाधिकारी द्वारा इस प्रकार के कृत्य किए जा चुके हैं। लेखाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इंद्रपाल सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद पिलखुवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed