फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   40 ANMs from the Health Department will be regularized.

Hapur News: स्वास्थ्य विभाग की 40 एएनएम होंगी स्थायी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
40 ANMs from the Health Department will be regularized.
हापुड़। स्वास्थ्य विभाग में सालों से सेवाएं दे रहीं 40 एएनएम अब स्थायी होंगी। शासन से आदेश आने के बाद इनका अनुभव प्रमाण पत्र तैयार किया जा रहा है। साथ ही दो अधिकारियों की कमेटी इनके कार्य प्रदर्शन के आधार पर पांच, दस और 15 तक अंक देंगी। ये अंक इनके स्थायी होने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रखने में एएनएम का बड़ा योगदान होता है। प्रसूता वार्ड से लेकर आपात और जनरल वार्डों में इनकी ड्यूटी लगती है। फील्ड के कार्यों में भी एएनएम बड़ा सहयोग देती हैं। जिले में करीब 85 एएनएम अस्थायी हैं जो कड़ी मेहनत कर सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन


अब इनमें करीब 40 एएनएम को स्थायी करने का आदेश हुआ है। इसके लिए सीएमओ और डीपीएम को शामिल करते हुए एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी एएनएम का अनुभव प्रमाण पत्र तैयार करेगी। हतर कार्य करने वालों को 15, उससे कम प्रदर्शन वालों को 10 और न्यून कार्य वालों को पांच अंक दिए जाएंगे। यह रिपोर्ट शासन में प्रेषित होगी। दइसके आधार पर एएनएम को स्थायी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

कोट

एएनएम को स्थायी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए अनुभव प्रमाण पत्र तैयार किए जा रहे हैं। शासन से इस संबंध में दिशा निर्देश मिले हैं।--डॉ. किशोर आहूजा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed