फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   3.58 lakh Kanwariyas will perform Jalabhishek in eight pagodas of Hapur

कांवड़ यात्रा : हापुड़ के आठ शिवालयों में 3.58 लाख कांवड़िये करेंगे जलाभिषेक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
3.58 lakh Kanwariyas will perform Jalabhishek in eight pagodas of Hapur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। जिले के आठ प्रमुख शिवालयों में 3.58 लाख कांवड़ियों के जलाभिषेक करने का अनुमान है। जिला प्रशासन ने इस गणना को आधार मानकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। जिले की सीमा से होकर गुजरने वाले दस लाख से अधिक शिवभक्तों की सुरक्षा भी चाक चौबंद रहेगी। डायवर्जन प्लान भी लागू हो गया है। जल्द ही मेरठ, दिल्ली, बुलंदशहर रोड की एक साइड भी शिवभक्तों के लिए रिजर्व हो जाएगी। इसके लिए ड्रम भी लगा दिए गए हैं।

कांवड़ यात्रा को लेकर शिवभक्तों में उत्साह है। हापुड़ समेत आसपास के जिलों से कांवड़ लेने के लिए शिवभक्त रवाना हो रहे हैं। हालांकि 10 और 11 जुलाई को हरिद्वार जाने वालों की संख्या सबसे अधिक रहेगी। इसे लेकर रोडवेज ने भी कमर कस ली है। पुलिस ने हाईवे व शिवभक्तों के गुजरने वाले मार्गों पर अस्थाई पिकेट भी तैयार की हैं। साथ ही सीसीटीवी भी लगाए हैं। ताकि हर परिस्थिति में सुरक्षा चाक-चौबंद रहे।
विज्ञापन


वैसे तो हर गांव में बने शिवालयों में भी जलाभिषेक होता है लेकिन, हापुड़ के आठ मंदिरों की भी बड़ी मान्यता है, जिसके चलते इनमें 3.58 लाख शिवभक्तों के कांवड़ लेकर पहुंचने का अनुमान है। उधर, गढ़मुक्तेश्वर में ब्रजघाट और पूठघाट पर भी शिवरात्रि के दिन 95 हजार शिवभक्तों के पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-प्रमुख आठ मंदिर और अनुमानित श्रद्धालु-

थाना मंदिर अनुमानित श्रद्धालु

कोतवाली नगर शिव मंदिर सबली 90000

कोतवाली नगर श्रीचंडी मंदिर 3000

बाबूगढ़ श्यामेश्वर महादेव छपकौली 60000

पिलखुवा चंडी मंदिर पिलखुवा 12000

पिलखुवा शिव मंदिर दहपा 30000

गढ़मुक्तेश्वर कल्याणेश्वर महादेव मंदिर 80000

गढ़मुक्तेश्वर नक्का कुआं 80000

सिंभावली प्राचीन भूतेश्वर मंदिर दत्तियाना 3000



-मुख्य दो घाटों पर आने वाले अनुमानित श्रद्धालु-

थाना घाट अनुमानित शिवरात्रि

गढ़मुक्तेश्वर ब्रजघाट 90000

पूठघाट पूठघाट 5000

--

-कांवड़ यात्रा का पूरा खाका एक नजर में-

कुल पुलिस कर्मी---750

पुलिस मित्र-------350

अस्थाई चौकी------30

पिकेट-----------34

संवेदनशील स्थान--44

सेवा शिविर------56

कांवड़ मार्गों पर कुल मंदिर--58

होटल-------------83

कंट्रोल रूम का नंबर--9454405126, 7839869744।

(नोट: जिले को पांच जोन में बांटा गया है, जिनकी जिम्मेदारी पांच क्षेत्राधिकारियों को दी गई है, एएसपी मुकेश चंद्र मिश्र को नोडल अधिकारी नामित किया है।)



-हापुड़ शहर के अंदर कांवड़ मार्ग की स्थिति-

मेरठ से हापुड़ आने वाली सड़क की एक साइड शिवभक्तों के लिए रिजर्व की गई है। आवास विकास से होकर तहसील चौपला तक आने वाली सड़क पर शिवभक्त ही चलेंगे। मेरठ रोड फ्लाईओवर के ऊपर से भी एक लाइन में शिवभक्त ही चलेंगे। दिल्ली रोड, गढ़ रोड और बुलंदशहर रोड की एक साइड भी शिवभक्तों के लिए ही रिजर्व है। पुलिस द्वारा यह डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया गया है। मेरठ रोड पर ड्रम लगाकर अलग लाइन बना दी गई है।



-सजने लगे शिविर -

जिलेभर में शिवभक्तों के स्वागत के लिए शिविर और पंडाल सजने लगे हैं। मेरठ रोड पर नगर पालिका द्वारा भी शिविर बनाया जा रहा है। इसके अलावा कई अन्य शिविर भी रौनक बढ़ा रहे हैं।


- कोट---

- सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम-

कांवड़ यात्रा के लिए तैयारी पूरी हो गई है। रूट डायवर्जन कर दिया गया है। आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। प्रमुख मंदिरों पर जलाभिषेक को लेकर भी तैयारियों का जायजा लिया गया है। कांवड़ यात्रा में किसी तरह की अव्यवस्था नहीं होने दी जाएगी।--संदीप कुमार सिंह, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed