{"_id":"67cb457e52716c5b1509199b","slug":"350-lakhs-were-cheated-by-giving-online-task-hapur-news-c-135-1-hpr1001-121203-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ऑनलाइन टास्क देकर ठग लिए 3.50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ऑनलाइन टास्क देकर ठग लिए 3.50 लाख
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। साइबर ठगों ने ऑनलाइन टास्क पूरा कर मोटा मुनाफा होने का झांसा देकर कोटला मेवतियान निवासी मोहम्मद आसिफ अली से 3.50 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का पता चलने पर युवक ने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटला मेवातियान निवासी मोहम्मद आसिफ अली ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके वाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से लिंक आया था। लिंक खोलने पर कोस्टा नामक एप उसके मोबाइल फोन में डाउनलोड हो गया। इसके बाद आरोपियों ने एप के जरिये ऑनलाइन टास्क पूरा कर घर बैठे मोटी रकम कमाने का झांसा दिया। लालच में वह ठगों की बात मानता गया। इसके बाद ठगों ने एप के जरिये रुपये निवेश करने की बात कही।
ठगों ने उसे झांसे में लेकर उससे 3.50 लाख रुपये निवेश करा लिए, लेकिन इसके बाद उसे कोई मुनाफा नहीं मिला। रुपये वापस लौटाने की बाद पर आरोपियों ने उसका नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। इसके बाद ही उसे ठगी का अहसास हुआ। इस पर आसिफ अली ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में साइबर अपराधियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फोन नंबरों के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-- -- --
नितिन दीक्षित