{"_id":"5728c7294f1c1b70175ccf4f","slug":"33-team-will-conduct-survey","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 टीम करेंगी जिले में गन्ने का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 टीम करेंगी जिले में गन्ने का सर्वे
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 03 May 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
सर्वे
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में गन्ने की फसल का सर्वे करने के लिए 33 टीमें जिले के विभिन्न गांवों में पहुंचेगी। दस मई से सर्वे शुरू होगा। गन्ना विभाग के अफसरों का प्रयास है कि इस बार पांच प्रतिशत रकबा बढ़ सके।
विज्ञापन
जिला गन्ना अधिकारी नमृता कश्यप ने बताया कि जिले में गन्ने की फसल का सर्वे करने के लिए 33 टीमें लगाई गई हैं। इसमें गन्ना विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ शुगर मिल के कर्मचारी भी रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कर्मचारी गन्ने का पौधा और पेड़ी का सर्वे करेंगे। इसके बाद सर्वे के आधार पर कलेंडर जारी किया जाएगा। रकबे के हिसाब से किसानों के गन्ने की पर्ची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि पिछले बार जिले में बीस हजार हेक्टेयर गन्ने का रकबा था। इस वर्ष प्रयास किया जा रहा है कि गन्ने का रकबा बढ़ाकर करीब 24 हजार हेक्टेयर किया जाए।
उन्होंने बताया कि गन्ने का रकबा बढ़ाने के लिए गांवों में गोष्ठी की जा रही है। इसमें वैज्ञानिक तरीके से गन्ने की खेती करने के बारे में किसानों को जानकारी दी जाएगी।