फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   18 घंटों में मात्र 4 घंटे मिली बिजली

18 घंटों में मात्र 4 घंटे मिली बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
18 घंटों में मात्र 4 घंटे मिली बिजली
18 घंटे में मात्र 4 घंटे मिली बिजली
विज्ञापन

पिलखुवा । गर्मी के कारण पिलखुवा में लो वोल्टेज और फाल्ट की समस्या बढ़ गई है। जिसके कारण अघौषित कटौती लोगों के लिए परेशानी बन गई है। हाल यह है कि पिछले अठारह घंटे में मात्र चार घंटे ही बिजली मिली है। जिसके चलते पेयजल संकट गहरा गया है।

मोहल्ला पुरा निवासी शीतल वर्धन ने बताया कि रविवार की सुबह से बिजली गायब है। जिसके चलते पानी की किल्लत बढ़ गई है। नहाना और कपड़े धोना तो दूर पीने के लिए सरकारी हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। वस्त्र व्यापारी संघ के मंत्री अनिल ने बताया कि बिजली न मिलने के कारण उन्हें जनरेटर चलाकर मशीनें चलानी पड़ रही हैं। जनरेटर चलाने से करीब तीन सौ रुपये घंटे का खर्चा उठाना पड़ रहा है। जिससे व्यापारियों को नुकसान है। मोहल्ला सर्वोदय नगर निवासी ओमप्रकाश, सोनू, विनोद आदि ने बिजली आपूर्ति शेड्यूल के मुताबिक नहीं मिलने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। अधिशासी अभियंता केपी पुरी का कहना है कि गर्मी के कारण फाल्ट की समस्या बढ़ गई है वहीं कंट्रोल रूम से भी कटौती हो रही है। जल्द ही आपूर्ति में सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed