{"_id":"5c59e3cbbdec224ca3490c12","slug":"31549394891-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौलाना की चांदनी मिश्रा बनी पायलट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौलाना की चांदनी मिश्रा बनी पायलट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाना की चांदनी मिश्रा बनी पायलट
हापुड़/धौलाना। धौलाना निवासी चांदनी मिश्रा ने पायलट बनकर जिले का नाम रोशन कर दिया है, साथ ही बालिकाओं के लिए एक मिशाल भी कायम की है। बेटी की उपलब्धि पर परिजन और क्षेत्रवासी स्वयं को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।
धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र निवासी उद्यमी विष्णु प्रकाश मिश्रा की बेटी चांदनी मिश्रा पढ़ाई में काफी मेधावी है। बचपन में ही उसने पायलट बनने का सपना संजोया था। कड़ी मेहनत कर उसने अपने मुकाम को प्रथम प्रयास में ही हासिल कर लिया है। चयन के बाद अब चांदनी एयरफोर्स के कमांड एरिया रामेश्वरम में ट्रेनिंग ले रही है।
ब्राह्मण समाज के लोगों ने चांदनी के ट्रेनिंग पूरा करने के बाद आगमन पर सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है।
बधाई देने वालों में वरिष्ठ ब्राह्मण नेता अजेय भारद्वाज, सरंक्षक मंडल के एस.एस वशिष्ठ, दीपक आत्रेय, विजय शर्मा, उप्र ब्राह्मण महासभा के पश्चिमी प्रभारी मोनू शर्मा, सचिन शर्मा, अकिंत शर्मा, राजीव वशिष्ठ, दिनेश गुप्ता, रामवीर, सुनील शर्मा, सुदेश शर्मा, वरिष्ठ सपा नेता तेजपाल प्रमुख, रामकिशन शर्मा, रामानंद प्रधान, प्रदेश संगठन मंत्री सतीश शर्मा, मनोज शर्मा, जिला पंचायत सदस्य अनिता देवी, तोला राम प्रधान रहीं।