{"_id":"5c59e318bdec224b6317b283","slug":"31549394712-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाईयों ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाईयों ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपाईयों ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला
हापुड़। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रोष प्रकट कर पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।
भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार दोपहर अतरपुरा चौपला स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर एकत्र हुए। जिला अध्यक्ष डा. विकास अग्रवाल ने कहा कि ममता बनर्जी ने बंगाल को बर्बाद कर दिया है। लोगों की खून पसीने की कमाई घोटालेबाज डकार गए हैं और मुख्यमंत्री उनकी सिरपरस्त बनी हुई है। जिला मंत्री मीडिया प्रभारी प्रवीण सेठी ने कहा कि ममता बनर्जी जिस प्रकार से अपनी तानाशाही चला रही है उसे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिला प्रभारी ने बताया कि छह फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला कार्यालय का उद्घाटन प्रीत विहार पर दोपहर 12 बजे होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह टीवी के माध्यम से पूरे उत्तर प्रदेश के कार्यालय का उद्घाटन एक साथ करेंगे।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मूलचंद त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय त्यागी, मनोज बाल्मीकि, प्रभात अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष हेमंत सैनी, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष हितेश कश्यप, रिंकू सैनी, मोनू सैनी, सतीश सिंघौल मित्तल, अजय बहादुर, नितिन पाराशर, राजीव शर्मा, रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।