{"_id":"5c169a77bdec2257236ff2dd","slug":"31544985207-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो भाइयों समेत सात घायल हुए, एक मेरठ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो भाइयों समेत सात घायल हुए, एक मेरठ रेफर
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में दो भाइयों समेत सात घायल, एक मेरठ रेफर
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-बहादुरगढ़ और सिंभावली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो भाइयों समेत सात लोग घायल हो गए, जिनमें एक को चिकित्सक ने मेरठ रेफर कर दिया।
पिलखुआ निवासी सूरज और रमेश शनिवार की रात को सिंभावली से वापस लौट रहे थे तो सिखैड़ा फ्लाई ओवर के पास आ रही तेज रफ्तार कार की उनकी बाइक में साइड लग गई। इस हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। दूसरी घटना गढ़-स्याना रोड पर गांव सदरपुर के पास हुई, जहां कैंटर की साइड लगने से बाइक पर जा रहा बुलंदशहर निवासी भागमल, उसका भाई सूरजभान और भतीजा संदीप घायल हो गया, जो गढ़ में रिश्तेदारी के घर से वापस लौट रहे थे। तीसरी घटना रविवार की दोपहर को गांव अल्लाबख्शपुर के सामने हुई, जहां हाइवे पर कुत्ता सामने आने से बाइक फिसल गई। जिससे बाइक चला रहा पीतम और पीछे बैठा सुरेश निवासी गजरौला घायल हो गया। राहगीरों समेत मौके पर एकत्र लोगों ने घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया, जहां हालत गंभीर होती देख चिकित्सक ने पीतम को मेरठ रेफर कर दिया।