{"_id":"5a3410944f1c1b76678c19fa","slug":"31513361556-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बेटी के अपहरण की आशंका,पुलिस से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग बेटी के अपहरण की आशंका,पुलिस से गुहार
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग बेटी के अपहरण की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने एक युवक पर उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मोदीनगर रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी एक महिला का आरोप है कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को 11 दिसंबर की रात किसी युवक ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी। इस पर युवती ने उक्त व्यक्ति का फोन काट परिजनों को इस बारे में बताया। अगले दिन भी युवक ने दोबारा फोन पर युवती के साथ अभद्रता करते उठाकर ले जाने की धमकी दी।
आरोप है कि 13 दिसंबर तड़के महिला की गैर मौजूदगी में उक्त युवक उसकी बेटी का अपहरण कर ले गया। पीड़िता ने बताया कि घर में रखे बीस हजार रुपये व सोने चांदी के आभूषण भी गायब हैं। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।