फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   जसरूपनगर के घरों में लगे हैंडपंपों के पानी की होगी जांच

जसरूपनगर के घरों में लगे हैंडपंपों के पानी की होगी जांच

Sat, 14 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
जसरूपनगर के घरों में लगे हैंडपंपों के पानी की होगी जांच
जसरूपनगर के घरों में लगे हैंडपंपों के पानी की होगी जांच
विज्ञापन

-ग्रामीणों की मांग पर डीएम ने जल निगम को दिए निर्देश
-बृहस्पतिवार को सात सरकारी हैंडपंपों से टीम ने भरे थे सेंपल, नहीं आई जांच रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। जसरूपनगर में सरकारी हैंडपंपों से पानी के सैंपल भरकर पीने योग्य बताकर जल निगम की टीम ने भले ही लोगों को राहत दिलाने का प्रयास किया हो, लेकिन इससे ग्रामीण नाखुश हैं। लोगों ने घरों में लगे हैंडपंपों के पानी की जांच की मांग उठाई है। डीएम ने जल निगम को घरों में लगे हैंडपंपों से पानी के सैंपल भरने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को जल निगम ने 7 सरकारी हैंडपंपों से पानी भरे थे, जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आ सकी है।
उल्लेखनीय है कि जसरूपनगर में दूषित जलभराव से फैले संक्रमण के कारण तीन लोगों की मौत हो गई थी। इससे जिला प्रशासन हरकत में आया, इन दिनों आए दिन कोई न कोई प्रशासनिक अधिकारी गांव का जायजा लेने पहुंच रहा है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर बीते दिनों जल निगम की टीम ने गांव में सरकारी हैंडपंपों से पानी के सैंपल भरे थे। जांच में पानी को पीने योग्य बताया गया था। उसके बाद बृहस्पतिवार को भी जल निगम ने सात सरकारी हैंडपंपों से पानी के सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे, हालांकि इसकी अभी रिपोर्ट नहीं आ सकी है। ग्रामीण शुरू से ही घरों में लगे हैंडपंपों के पानी की जांच कराने की मांग उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्योंकि दस हजार की आबादी वाले जसरूपनगर में करीब 95 फीसदी लोग घरों में लगे हैंडपंपों से ही पानी पीकर काम चलाते हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम गंभीर हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि घरों में लगे हैंडपंपों के पानी की जांच कराई जाएगी।
डीएम कृष्णा करुनेश का कहना है कि जसरूपनगर में घरों में लगे हैंडपंपों के पानी की जांच कराई जाएगी। इसके लिए जल निगम को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed