{"_id":"596a63d54f1c1b9a648b484e","slug":"31500144597-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वी फ्रेट कॉरीडोर परियोजना को अब मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वी फ्रेट कॉरीडोर परियोजना को अब मिलेगी रफ्तार
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी फ्रेट कॉरीडोर परियोजना को मिलेगी रफ्तार
पूर्वी डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना को रफ्तार देने के लिए केंद्र सरकार ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के साथ जारी किए गए मुआवजे की रकम के वितरण और भूमि पर कब्जे की रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए हैं।
मंडल स्तर पर प्रक्रिया तेजी से पूर्ण करने के लिए परियोजना की मासिक समीक्षा की जा रही है।छह खंडों में पूरी होने वाली पश्चिम बंगाल के डानकुनी से पंजाब के लुधियाना तक की रेलवे की पूर्वी डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना का बड़ा हिस्सा बुलंदशहर व हापुड सहित मेरठ से भी गुजरता है।
प्रस्तावित परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2017-18 से शुरू होना है। लेकिन अब तक इसके लिए भूमि अधिग्रहण का काम ही अधर में है। योजना में तेजी के लिए केेंद्र सरकार पहले ही 1564 करोड़ से अधिक की धनराशि जारी कर चुकी है।
विज्ञापन
अब तक मात्र 571 करोड़ रुपये ही भूमि अधिग्रहण के लिए वितरित किए जा सके हैं। उधर, परियोजना हापुड़ के 17 गांवों से होकर गुजरेगी।
हापुड़ जिले के गांवों के मुआवजे वितरण के लिए 311.37 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। जबकि इस धनराशि में से मात्र से 157.89 करोड़ रुपये का वितरण ही किया जा सका है।
सरकार ने परियोजना को गति देने के लिए मुआवजा राशि के वितरण के आदेश दिए हैं। जबकि कुछ गांवों में मुआवजा वितरण के बाद भी भूमि पर कब्जा नहीं हो सका है। आसपास के जिलों में भी यही स्थिति है।
जिलाधिकारी कृष्णा कुरुनेश ने कहा कि पूर्वी डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना की शुरुआत के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जिले में जल्द ही मुआवजा वितरण के मामलों को निस्तारित कर दिया जाएगा।