{"_id":"66dded3f0347cfaddb0f5eb1","slug":"30-thousand-rupees-snatched-in-the-name-of-admission-in-bsc-nursing-hapur-news-c-306-1-gha1001-109334-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बीएससी नर्सिंग में दाखिले के नाम पर 30 हजार हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बीएससी नर्सिंग में दाखिले के नाम पर 30 हजार हड़पे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिंभावली। जनपद मेरठ निवासी युवक से बीएससी नर्सिंग में दाखिला दिलाने के नाम पर तीन लोगों ने 30 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जनपद मेरठ के किठौर निवासी अरुण कुमार ने तहरीर दी है। अरुण ने बताया कि वह काफी समय से बीएससी नर्सिंग में दाखिला लेने के लिए प्रयास कर रहा है। इस बारे में उसकी बात गांव माछरा निवासी अपने शिक्षक से हुई, तो उन्होंने बताया कि मेरठ में एक छात्र ने सहारा पैरा मेडिकल कॉलेज खोला हुआ है। जो बीएससी नर्सिंग कराता है। संस्थान की एक शाखा सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा में भी है। वह सिखैड़ा में दाखिला ले सकता है। शिक्षक की बात का भरोसा कर वह गांव सिखैड़ा पहुंच गया। जहां उसे श्यामपुर जट्ट निवासी युवक मिला। जिसने एक वर्ष का खर्च 95 हजार रुपये बताया। पीडि़त का कहना है कि 17 जुलाई को उसने आरोपी को 10 हजार रुपये नकद दे दिए। इसके अलावा तीन बार में 30 हजार रुपये और दिए। जिसके बाद आरोपी पक्ष ने उसका फार्म भरवाकर दाखिला दिखा दिया। पीड़ित ने बताया कि दाखिले के बाद जब वह कॉलेज पहुंचा, तो वहां कोई नहीं मिला, उस स्थान पर केवल पशु बंधे हुए थे। बार-बार तकाजा करने पर एक आरोपी ने उसे 10 हजार रुपये लौटा दिए, लेकिन शेष 30 हजार रुपये वापस करने से इंकार कर दिया। जबकि उसका साथी फोन भी नहीं उठा रहा है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।