फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   26 animals were being transported cruelly, one was caught

Hapur News: क्रूरता से भरकर ले जाए जा रहे थे 26 पशु, एक पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
26 animals were being transported cruelly, one was caught
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में एक बोलेरो पिकअप वाहन में 26 पशुओं को अमानवीय तरीके से ठूंसकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पशु सेवा कार्यकर्ता ने सूचना के बाद पीछा कर वाहन को जिंदल नगर के पास रुकवाया। वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि एक युवक को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पशु सेवा में लगे गालंद निवासी अतुल सोम के अनुसार, सभी पशुओं को हाथ-पैर बांधकर एक के ऊपर एक लादा गया था। कई पशु गंभीर रूप से घायल मिले, कुछ की स्थिति मरणासन्न थी। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पशु क्रूरता के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। फरार युवक की तलाश जारी है। पशुओं की चिकित्सा कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed