फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   2.50 crore spend on ganga mandir

Hapur News: 2.50 करोड़ से गंगा मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, बनेगा सूचना केंद्र

Fri, 05 Apr 2024 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 05 Apr 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
2.50 crore spend on ganga mandir
हापुड़। गंगानगरी में पर्यटन को बढ़ाना देने के लिए पर्यटन विभाग ने ब्रजघाट क्षेत्र में 75 करोड़ की लागत से 11 बड़ी परियोजनाओं के प्रस्ताव भेजे थे। जिनमें मल्टीलेवल कार पार्किंग, घाटों का सुंदरीकरण, प्रवेश द्वार आदि शामिल थे। इनमें से गंगा मंदिर का जीर्णोद्धार और पर्यटन सूचना केंद्र का निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। शासन ने इनके लिए 2.5 करोड़ का बजट पास किया है।
विज्ञापन

गढ़ क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की योजना पिछले काफी समय से चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस संबंध में बड़ी घोषणाएं कर चुके हैं। शासन के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने ब्रजघाट में 11 बड़ी परियोजनाओं के लिए प्रस्ताव बनाए थे।
विज्ञापन


जिनमें 15 करोड़ की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग और प्रवेश द्वार का निर्माण, 10 करोड़ से वीआईपी घाट पर पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के सृजन का कार्य, 12 करोड़ से ब्रजघाट-गढ़मुक्तेश्वर सांकेतिक पर्यटन सुविधाओं का सृजन और विकास कार्य, 15 करोड़ से गढ़मुक्तेश्वर में टीएफसी-कम-मल्टीकल्चरल हब का विकास, दो करोड़ से नक्काकुआं मंदिर का विकास, पांच करोड़ से ब्रजघाट में फेंसिंग लाइटिंग व्यवस्था, इसमें गंगा किनारे की प्रकाश व्यवस्था शामिल है। इसके अलावा गेस्ट हाउस के बाद जिला पर्यटन सूचना केंद्र की स्थापना भी होनी थी। वहीं, छह करेाड़ से ब्रजघाट-गढ़मुक्तेश्वर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर महिला व पुुरुष के लिए शुलभ प्रसाधन, पीने का आरओ प्लांट, इंटरलॉकिंग टाइल्स, दिशा सूचक बोर्ड, सोलर व हाईमास्क लाइटें आदि छोटे मोटे कार्य कराए जाने थे। गंगा घाट लठीरा का तीन करोड़ की लागत से विकास भी प्रस्तावित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएनडीएस के अवर अभियंता अर्जुन सिंह ने बताया कि अधिकतर परियोजनाओं के लिए भूमि चिन्हित की जा चुकी है। इन सभी परियोजनाओं में से दो पर कार्य शुरू कर दिया गया है। नक्का कुआं स्थित गंगा मंदिर के लिए डेढ़ करोड़ व पर्यटन सूचना केंद्र के लिए एक करोड़ रुपये जारी कर दिए गए थे। जिसके बाद यहां कार्यों की शुरूआत की जा चुकी है। आचार संहिता के बाद बाकी कार्यों के लिए भी धनराशि जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed