{"_id":"6606e7b30f88bcc2ef0d750f","slug":"23-injured-in-accident-hapur-news-c-135-1-hpr1001-109115-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कार की टक्कर से पिकअप पलटी, 23 घायल, नौ की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कार की टक्कर से पिकअप पलटी, 23 घायल, नौ की हालत गंभीर
Fri, 29 Mar 2024 09:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 29 Mar 2024 09:39 PM IST
विज्ञापन
बाबूगढ़(हापुड़)। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत गांव बछलौता नहर पुल के पास कार की टक्कर लगने से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में सवार बच्चों और महिलाओं समेत 23 लोग घायल हो गए। एंबुलेंस और पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जिनमें नौ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें दिल्ली और मेरठ के लिए रेफर किया गया है।
जिला बुलंदशहर थाना गुलावठी क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी आसिफ ने बताया कि उसकी बहन नसरीन की गांव वैठ में ससुराल है। वह अपने ही परिवार के करीब 25 लोगों के साथ पिकअप (छोटा हाथी) में सवार होकर रोजा इफ्तार में शामिल होने के लिए जा रहा था। जैसे ही उनकी पिकअप गांव बछलौता नहर पुल के पास पहुंची तो तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस दौरान उनकी पिकअप नहर पटरी पर पलट गई। राहगीरों ने बचाव कार्य शुरू करते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियों ने सभी घायल को गढ़ रोड स्थित सीएचसी में भर्ती कराया।
घायलों में आबिद, मोहम्मद अदनान, चांद मोहम्मद, रुखसाना, शिफा, आसिफ, जुबेदा, शहजादी, नाजरा, साहिबा, शकीला, भूरा, अफरीन, फैजल, हसन, जोया, अल्कमा, अमन, अयान, अरहान, शकील, अमरीन शामिल हैं। घायलों में आसिफ (45), रुखसाना, अदनान (12), चांद (22), नाजरा (45), अरहान(10), शकील (32), अमरीन (15) व शिफा (17) की हालत गंभीर है। इन्हें दिल्ली और मेरठ के अस्पतालों के लिए रेफर किया गया है।। हादसे में 10 बच्चे घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर सीएमओ डा. दिनेश त्यागी, एसडीएम शुभम श्रीवास्तव भी अस्पताल पहुंच गए और घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि आरोपी कार चालक कार सहित फरार होने में कामयाब हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
पिकअप में सवार थे 25 लोग
खुले वाहनों में यात्रा प्रतिबंधित है। ऐसे में छोटे माल वाहक वाहन में 25 लोग सवार होकर रिश्तेदारी में रोजा इफ्तारी करने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप में बड़े बूढ़े और बच्चे खचाखच भरे हुए थे। आगे के हिस्से में भी क्षमता से अधिक लोग बैठे हुए थे। ऐसे में जब दुर्घटना हुई तो यहां चीख पुकार मच गई। अस्पताल में भी बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।