{"_id":"66cf5c6d0f9a43323805bf83","slug":"22-thousand-stolen-hapur-news-c-306-1-gha1001-109074-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दुकान के गल्ले से 22 हजार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दुकान के गल्ले से 22 हजार चोरी
Wed, 28 Aug 2024 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 28 Aug 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। सुभाष विहार कॉलोनी में महिला को पानी लेने भेजकर युवती ने सौंदर्य प्रसाधन की दुकान के गल्ले से 22 हजार रुपये चोरी कर लिए। घटना के संबंध में पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कॉलोनी निवासी अरुण कुमार सिंहल ने तहरीर देते हुए बताया कि वह घर पर ही सौंदर्य प्रसाधन की थोक की दुकान चलाता है। बुधवार की दोपहर वह किसी काम से बाहर गया हुआ था । इस दौरान उसकी मां वहां पर अकेली थीं। इसी दौरान युवती दुकान पर पहुंची। जिसने उसकी मां को पानी लाने के बहाने से अंदर भेज दिया। जिसके बाद आरोपी ने अंदर घुसकर दुकान के गल्ले में रखी करीब 22 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली और वहां से चली गई। जब वह वापस घर लौटा, तो उसे इस बारे में पता चला। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर आरोपी युवती चोरी करते हुए दिखाई दे रही है। इससे पहले भी उसकी दुकान में तीन बार चोरी हो चुकी है। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कराई जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।