{"_id":"5cbb7411bdec2214222a9f6c","slug":"21555788817-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन लेने के नाम पर ठगी का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन लेने के नाम पर ठगी का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोन लेने के नाम पर ठगी का एक आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित एक फाइनेंस कंपनी ने हरियाणा निवासी एक युवक से लोन दिलाने के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपये की ठगी की थी। इस मामले में पुलिस ने कंपनी के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।
नगर के मेरठ रोड स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने कुछ माह पहले हरियाणा क्षेत्र के पलवल निवासी हंसराज को फोन कर सस्ती ब्याज दरों पर लोन मुहैया कराने का झांसा दिया था। हंसराज को झांसे में लेकर कर्मचारियों ने फाइल चार्ज के नाम पर करीब डेढ़ लाख की ठगी को अंजाम दिया। काफी समय से आरोपी पीड़ित को लोन की धनराशी के लिए टरकाता आ रहा था। इससे क्षुब्ध होकर पीड़ित ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी युवक मनोज निवासी जीतपुर दौराला मेरठ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के एक साथी अभिषेक पुत्र संदीप निवासी सुक्खन गढ़ी भोजपुर को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ ठगी के और भी मामले प्रकाश में आए हैं।