{"_id":"5c992825bdec2214173a284e","slug":"21553541157-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर विद्युत लाइन के विरोध में भड़के गांव उदयपुर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर विद्युत लाइन के विरोध में भड़के गांव उदयपुर के लोग
विज्ञापन
जर्जर विद्युत लाइन के विरोध में भड़के उदयपुर के लोग
हापुड़। बिजली निगम के कर्मचारियों की अनदेखी से गांव उदयपुर में जर्जर विद्युत लाइन लोगों की जान पर खतरा बन रही है। खेतों में लाइन जमीन से सटी है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन कर, जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
प्रदर्शनकारी लोगों ने बताया कि रमपुरा बिजलीघर से आ रही हाईटेंशन लाइन जमीन से कुछ ही ऊपर है, खेतों में गन्ने की फसल को जर्जर लाइन छू रही है। कई बार निगम कर्मचारियों से शिकायत कर, लाइन को दुरुस्त करने की मांग उठाई जा चुकी है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
इसके विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने निगम अफसरों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर, जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
प्रदर्शन करने वालों में भीम सिंह, जगवीर सिंह, दीपक, अरूण, सतवीर, अनुज, विनोद, कपिल, बादल, सौरभ, निरंजन सिंह, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य का कहना है कि कर्मचारियों को मौके पर भेजकर लाइन को दुरुस्त करवाया जाएगा।