फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सड़क के गड्ढे ने भाकियू नेता की भाभी की जान ली

सड़क के गड्ढे ने भाकियू नेता की भाभी की जान ली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
सड़क के गड्ढे ने भाकियू नेता की भाभी की जान ली
सड़क के गड्ढे ने भाकियू नेता की भाभी की जान ली
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सड़क के गड्ढे ने भाकियू नेता की भाभी को मौत की नींद सुला दिया। वह झटका लगने पर बाइक से सिर के बल जमीन पर गिर पड़ी थी।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में रहने वाले भाकियू विधान सभा क्षेत्र उपाध्यक्ष गुलजार खां की भाभी गौसिया पति अफजाल खां के साथ रविवार को जनपद अमरोहा के गांव सालारपुर हैबतपुर में अपने मायके को जा रही थी, जहां उसे चचेरे भाई की शादी में शिरकत करनी थी। दोपहर करीब तीन बजे ब्रजघाट के पलवाड़ा रोड पर पहुंचते ही गन्ने से भरी ट्रॉली से बचने की कोशिश में बाइक का पहिया सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया, जिससे तेज झटका लगने पर पीछे बैठी गौसिया 34 साल सिर के बल जमीन पर गिर पड़ी। इस हादसे में गहरी चोट लगने पर गौसिया को ब्रेन हैमरेज होने पर दोनों कानों से खून निकलने लगा, जिसे अफजाल आनन-फानन में गढ़ चौपला के नर्सिंग होम को ले आया। जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने गौसिया को मृत घोषित कर दिया। वह तीन बेटियों की मां थी। हादसे में गौसिया की मौत होने की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया और कुछ ही देर में रोते बिलखते परिजनों समेत दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

चचेरे भाई की शादी की खुशी मातम में बदली
- गौसिया की सड़क हादसे में मौत होने की खबर पहुंचते ही उसके मायके में भी कोहराम मच गया, जिससे चचेरे भाई की शादी को लेकर मन रही खुशी मातम में बदल गई और मायके वाले भी आनन फानन में मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


जल निगम के खिलाफ करेंगे कार्रवाई
- भाकियू नेता गुलजार खां का कहना है कि करीब साढ़े 46 करोड़ की लागत से सन 2011 में प्रारंभ हुई गढ़-ब्रजघाट गंगानगरी की एसटीपी योजना अभी तक पूरी तरह चालू नहीं हो पाई है, क्योंकि अभी घरेलू कनेक्शनों को सीवर लाइन से जोड़ने का काम चल रहा है। कहा कि हादसे में जान गंवाने वाली भाभी के शव को पोस्टमार्टम के बिना ही सुपुर्दे खाक कर दिया गया है, लेकिन वह हादसे की वजह बने गड्ढे को लेकर जल निगम के खिलाफ हर संभव स्तर पर कार्रवाई करेंगे, जिससे आगे चलकर जल निगम के गड्ढे किसी की मौत की वजह न बन पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जल निगम एई आशुतोष यादव का कहना है कि उन्हें इस संबंध में फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं है। विभागीय स्तर से जांच पड़ताल कराने के बाद कोई भी लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed