{"_id":"5cb38778bdec2214676ac1f4","slug":"201555269496-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलचिलाती धूप ने निकाला पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलचिलाती धूप ने निकाला पसीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज धूप व उमस ने किया परेशा, 43 डिग्री पहुंचा तापमान
हापुड़। चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। तेज धूप के बीच चली गर्म हवाओं और चढ़ते तापमान से लोगों के दिनभर पसीने छूट रहे हैं। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
बृहस्पतिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने से सूर्यदेव की झुलसा देने वाली किरणों से लोगों को राहत मिल रही थी। बादल छाये रहने के साथ हवाएं चलने के कारण लोग लोगों को इतनी दिक्कत नहीं हो रही थी, लेकिन अब फिर से गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को दिन निकलते ही झुलसा देने वाली धूप का प्रकोप शुरू हो गया। धूप से बचने के लिए लोग छाता आदि का सहारा लेकर चलते नजर आए। दोपहर तक जिले का तापमान 43 डिग्री पहुंच गया। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
उधर, भयंकर उमस के चलते कूलर, पंखे भी गर्मी से राहत नहीं दिला पा रहे थे। दोपहर के समय सड़के सूनी हो गयी। लोग घरों में दुबके रहे। बड़ी बात है कि गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण लोगों के बीमार होने का भी खतरा पैदा हो गया है। चिकित्सकों के अनुसार तेज धूप में खासकर दोपहर के समय बिना सिर ढके बाहर न निकलें।