{"_id":"5c01747abdec22419f5c21c1","slug":"201543599226-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले के दौरान गंगा स्नान करने आया युवक लापता हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले के दौरान गंगा स्नान करने आया युवक लापता हुआ
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेले के दौरान गंगा स्नान करने आया युवक लापता
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान साथियों के साथ गंगा स्नान करने आया युवक संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। उसकी पत्नी ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश में जुट गई है। जनपद मेरठ के रोहटा निवासी गुड्डी ने शुक्रवार को गढ़ थाने में तहरीर दी है। उसने बताया कि उसका पति संजय रोहटा में ही दर्जी का काम करता है। वह कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान अपने साथियों के साथ 18 नवंबर को मेल स्थल पर पड़ाव डालकर गंगा स्नान के लिए आया था। मेला संपन्न होने के छह दिन बीतने के बाद भी संजय घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारियों समेत परिचितों के यहां उसकी काफी तलाश की, लेकिन संजय का कुछ भी पता नहीं चल सका। गुड्डी ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पति की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर एनके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर लापता युवक की तलाश की जा रही है। ब्यूरो