फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   तहसील में धांधली की शिकायत सीएम पोर्टल पर भेजी

तहसील में धांधली की शिकायत सीएम पोर्टल पर भेजी

Mon, 05 Feb 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
तहसील में धांधली की शिकायत सीएम पोर्टल पर भेजी
तहसील में धांधली, शिकायत सीएम पोर्टल पर भेजी
विज्ञापन

- कार्यालयों में भ्रष्टाचार फैलने से गरीब-मजदूर दुखी
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। तहसील मुख्यालय के कार्यालयों में भ्रष्टाचार फैल गया है। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत गरीब-मजदूर तबके को हो रही है। इसकी शिकायत भारतीय किसान संघ ने सीएम पोर्टल पर भेजकर जांच और कार्रवाई की गुहार लगाई है।
भारतीय किसान संघ के मेरठ प्रांत सदस्य खुशपाल सिंह ने समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली पर ऑनलाइन शिकायत भेजी है। इसमें उल्लेख किया है कि शिकायतों के आधार पर राजस्व निरीक्षक सुरेश कश्यप को 22 जनवरी में गढ़ तहसील से हटा दिया गया था। मगर, तहसीलदार का संरक्षण हासिल होने से उन्हेें अभी तक कार्यमुक्त नहीं किया जा सका है। वहीं तहसील स्तरीय कार्यालयों में भ्रष्टाचार का बोलबाला चल रहा है। इससे सर्वाधिक परेशानी गरीब और मजदूर तबके को भुगतनी पड़ रही है। इसके अलावा यह आरोप भी लगाया गया है कि शासन की हिदायत के बाद भी तहसील के अधिकांश कार्यालयों में प्राइवेट लोग से काम कराया जा रहा है, जिसकी आड़ में भ्रष्टाचार का खेल जोरों पर चल रहा है। खुशपाल सिंह ने तहसीलदार का दूसरी जगह तबादला कराने के बाद जांच कराकर आगे की कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

तहसीलदार मनोज कुमार सिंह का कहना है कि सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं, जो उनकी छवि को धूमिल करने की गहरी साजिश है। इसलिए बहुत जल्द कानूनी सलाह लेकर शिकायतकर्ता को नोटिस भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed