{"_id":"5a51107e4f1c1b35198b5337","slug":"201515262078-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा निस्तारण के लिए खरीदे 20 लाख के डस्टबिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा निस्तारण के लिए खरीदे 20 लाख के डस्टबिन
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूड़ा निस्तारण के लिए खरीदे 20 लाख के डस्टबिन
-ईओ ने किया शहर में साफ सफाई कार्य का निरीक्षण, 60 टीमें दो से पांच बजे तक करेंगे सफाई
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। कूड़ा निस्तारण के लिए शहर में वितरित होने वाले डस्टबिन के लिए नगर पालिका परिषद ने 20 लाख रुपये खर्च किए हैं। खरीदे गए 20-20 हजार नीले व हरे रंग के डस्टबिन शहर में वितरित कराये जाएंगे। इसके अलावा शनिवार को ईओ ने शहर में 60 टीमों द्वारा दस-दस के ग्रुप में दोपहर दो से पांच बजे तक चलने वाले सफाई अभियान का निरीक्षण कर कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए।
केंद्र सरकार की टीम स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नौ व 10 जनवरी को निरीक्षण के लिए शहर आ रही है। नगर पालिका ने घर-घर से कूृड़ा निस्तारण के लिए बीस लाख रुपये में 40 हजार डस्टबिन खरीदे हैं। इसमें 20 हजार हरे और 20 हजार नीले डस्टबिन शामिल हैं। शहरी क्षेत्रों में घरों से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण को लेकर इनका घर घर वितरण किया जा रहा है।
लोगों को बताया जा रहा है कि गीला व सूखा कूड़ा एक ही स्थान पर न डालें। इसके एक ही स्थान पर डाले जाने से वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। सरकार के दिए दिशा निर्देशों के अनुसार लोगों को गीले व सूखे कूड़े की पहचान बताने तथा उन्हें हरे व नीले रंग के डस्टबिन वितरण कराने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
इसके अलावा ईओ जितेंद्र कुमार आनंद ने डीएम के आदेशों के अनुसार शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण भी किया। उन्होंने शहर के मोहल्ला त्यागी नगर और मजिस्ट्रेट कालोनी में निरीक्षण करते हुए सफाई कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि 60 टीमें दस-दस के ग्रुप में दोपहर दो से पांच बजे तक सफाई कार्य करेंगी। सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।