{"_id":"5a0b31394f1c1bc1678bb80c","slug":"201510682937-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह से बजरी पड़ी होने के बाद भी सड़क नहीं बन रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह से बजरी पड़ी होने के बाद भी सड़क नहीं बन रही
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच माह से बजरी पड़ी होने के बाद भी नहीं बनी सड़क
गढ़मुक्तेश्वर। पांच माह से जर्जर सड़क पर बजरी पड़ी होने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। आवागमन में दिक्कत झेल रहे ग्रामीणों ने एसडीएम को दुखड़ा सुना ठेकेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गुहार लगाई है।
गढ़ क्षेत्र के गांव मुरादपुर जनूपुरा के मुकेश त्यागी, मनोज त्यागी, मूलचंद शर्मा, जितेंद्र त्यागी, विरेश त्यागी ने एसडीएम को पत्र देकर अपना दुखड़ा सुनाया है, जिनका कहना है कि पीएमवाई योजना के तहत गांव के मुख्य रास्ते पर वाया पावटी और लोदीपुर छपका से होकर मेरठ रोड तक पक्की सड़क बननी है। ठेकेदार ने पांच माह पहले सड़क पर बजरी और मिट्टी तो डलवा दी थी, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य चालू नहीं कराया है। जिससे आवागमन के दौरान ग्रामीणों को ढेरों दिक्कत झेलनी पड़ रही हैं, जबकि बाइक फिसलने और वाहनों के टायर के नीचे दबकर बजरी उछलने से महिला-बच्चों समेत कई ग्रामीण घायल तक हो चुके हैं। ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ ही उसके भुगतान पर रोक लगवाने की गुहार लगाई है। एसडीएम मीनू राणा का कहना है कि संबंधित विभाग को अधर में अटकी सड़क का अविलंब निर्माण कराने के साथ ही लापरवाही कर रहे ठेकेदार के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने की हिदायत दी जाएगी।