{"_id":"596a64bb4f1c1b490f8b473e","slug":"201500144827-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी घायल
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी घायल
थाना कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार व उनके कर्मचारी को आटो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार अपने बाबू दीपक कुमार के साथ जिला मुख्यालय आए थे।
थोड़ी देर बाद दोनों बाइक से मोदीनगर रोड स्थित अपने कार्यालय लौट रहे थे। जैसे ही वह मोदीनगर रोड पर ओवरब्रिज के समीप पहुंचे तो तेज रफ्तार से आ रहे आटो ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आटो को अपने कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।