{"_id":"5942cd834f1c1b45018b4682","slug":"201497550211-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एचआरडी मंत्रालय में होगी शिक्षकों की कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एचआरडी मंत्रालय में होगी शिक्षकों की कुंडली
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब एचआरडी मंत्रालय में रहेगी शिक्षकों की कुंडली
कक्षा एक से आठ तक के सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षक/शिक्षिकाओं की कुंडली अब मानव संसाधन विकास मंत्रालय के पास मौजूद रहेगी। स्कूलों में छात्र और शिक्षकों के अनुपात का अंदाजा सरकार एक क्लिक पर लगा सकेगी।
इससे शिक्षकों की समस्या का भी जल्द निस्तारण होगा, साथ ही स्कूलों में शिक्षा का माहौल बनेगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर शिक्षकों के नाम, पता, तैनाती का समय, अवकाश, पदोन्नति, वेतनवृद्धि, पदावनति समेत कई बिंदुओं का डाटा अपलोड किया जा रहा है।
पांच जून तक यह डाटा वेबसाइड पर अपलोड किया जाना था। अफसरों की मानें तो पूरे देश में यह कार्य चल रहा है, जिससे साइट हेंग हो रही है और काम में देरी हो रही है। अब न्याय पंचायत समंवयक की मदद से काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
इस प्रकिया के लागू होने से जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या कम है और शिक्षक भरपूर संख्या में है वहां से इन शिक्षकों को हटाकर अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों में भेजा जाएगा। साथ ही वेबसाइट के माध्यम से किस क्षेत्र में कितने शिक्षक तैनात हैं, इसकी सीधी जानकारी सरकार को रहेगी।
कहां कितने शिक्षकों की भर्तियां निकालनी हैं ये भी इसी डाटा के आधार पर तय होगा, वहीं सर्विस बुक में घालमेल करने की गुंजाइश भी खत्म होगी। बीएसए देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि शिक्षकों का ब्यौरा वेबसाइड पर अपलोड किया जा रहा है। अधिकांश शिक्षकों ने डाटा अपलोड कर दिया है।